अपना दल एस के जिला मीडिया प्रभारी व मलाक बलऊ निवासी राजेंद्र सिंह पटेल ने गांव में खड़ंजा मार्ग को इंटरलाॅकिंग कराने के लिए फूलपुर विधायक दीपक पटेल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मलाक बलऊ गांव के सूबेदार का पूरा, गुडुइया, डिहवा आदि बस्तियों में आवागमन के लिए समुचित मार्ग नहीं होने का जिक्र किया गया है। ज्ञापन देने में मदन सिंह, उमाशिव पटेल, सुनील कुमार, धनीराम आदि रहे।