इलाहाबाद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा है कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से जरूर संपर्क किया जाए। ताकि भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता होने के नाते उन्हें कार्य करने के लिए प्रेरित किया जा सके। प्रदेश महामंत्री रविवार को योग दिवस के मौके पर आए हुए थे। यहां उन्होंने सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों को सक्रिय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
कहा कि नमामि गंगे, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रमों को बढ़ावा देना, राष्ट्र सेवा है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि सदस्यता अभियान में जिले के कार्यकर्ताओं ने सराहनीय योगदान पार्टी को दिया है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रामरक्षा द्विवेदी, राजेंद्र पांडये, श्याम धर मिश्र, सुरेश मिश्र, राजेश शुक्ल आदि मौजूद रहे। उधर प्रदेश महामंत्री ने आज पार्टी के वरिष्ठ लोगों से भी मुलाकात की। पार्टी प्रवक्ता देवेंद्र नाथ मिश्र के मुताबिक मुलाकात करने वालों में सांसद श्यामा चरण गुप्ता, प्रभाशंकर पांडेय, शिवशंकर पटेल, डा. यज्ञदत्त शर्मा, योगेश शुक्ला, जमुनोत्री गुप्ता, सुनील जैन, राघवेंद्र मिश्र, गणेश केसरवानी आदि शामिल रहे।