फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : मेलाधिकारी ने महाकुंभ के तहत होने वाले कार्यों का किया निरीक्षण, समय से कार्य पूरा करने की हिदायत

Sun, 24 Sep 2023 05:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नैनी में बनने वाली सड़क का भी निरीक्षण किया। साथ ही अलोपीबाग में बनने वाले फ्लाईओवर के डिजाइन को भी देखा। विजय किरन आनंद ने बताया कि सभी कार्य समय से हों। इसका पूरा ध्यान दिया जाए। काम की गुणवत्ता को लेकर भी सख्त निर्देश दिया।
विज्ञापन
कुंभ के तहत होने वाले कार्यों का निरीक्षण करते मेलाधिकारी विजय किरन आनंद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ 2025 को लेकर तैयारियों ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। महाकुंभ के पहले शहर में आरओबी यानी रेलवे ओवर ब्रिज और फ्लाईओर का जाल बिछना है। ऐसे में समय से निर्माण कार्य शुरू होने और पूरा करने को लेकर अधिकारियों ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को कुंभमेला अधिकारी विजय किरन आनंद ने शहर में बनने वाले आरओबी और फ्लाईओवर का जाकर मौके पर निरीक्षक किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद अपनी टीम के साथ रविवार की सुबह सबसे पहले सूबेदारगंज में बनने वाले आरओबी का निरीक्षण करने पहुंचे। उनके साथ सेतु निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कुंभ मेलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय से पूरा कराने का निर्देश दिया। साथ ही निर्माण में आने वाली समस्याओं और उसके समाधान पर भी चर्चा की।

जगतपुर रेलवे फ्लाईओवर का भी किया निरीक्षण

दोपहर में विजय किरन आनंद झूंसी इलाके में होने वाले निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां पर उन्होंने झूंसी स्टेशन से मुख्य सड़क तक जाने वाली सड़क का निरीक्षण किया और उसके सौदर्यीकरण और चौड़ीकरण के बारे में अधिकारियों से तैयार प्रस्ताव को देखा। इसके बाद अंदावा पहुंचकर जगतपुर में रेलवे लाइन के ऊपर बनने वाले आरओबी का निरीक्षण किया।

प्रयागराज -वाराणसी राजमार्ग पर रेलवे लाइन पर चार लेन का आरओबी बनना है। इसके लिए अधिकारियों द्वारा की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया और कार्य को बेहतर ढंग से समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। इसके अलावा अलोपीबाग में बनने जा रहे नए फ्लाईओवर के कार्यों की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को समय से कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। जिससे महाकुंभ 2025 के पूर्व इनका निर्माण कार्य पूरा हो सके।
विज्ञापन

महाकुंभ के पहले नैनी क्षेत्र में बड़ी संख्या में संगम और अरैल घाट की तरफ जाने वाली सड़कों के चौड़ीकरण, सौदर्यीकरण और विद्युती करण का कार्य होना है। कुंभ मेलाधिकारी ने नैनी जाकर सड़कों के चौड़ीकरण के कार्यो की तैयारियों का भी निरीक्षण किया और पीडीए के अधिकारियों को समय से निविदा का कार्य पूराकरके निर्माण कार्याें को शुरू कराने का निर्देश दिया। चौड़ीकरण और सौदर्यीकरण का कार्य पूरा हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें