हमारा संविधान एवं मूल अधिकार विषय पर संगोष्ठी का आयोजन नूरउल्लाह रोड स्थित ईडन गॉर्डन पार्क में 24 सितंबर को किया गया है। इसमें इंडिया गठबंधन में शामिल विभिन्न दलों के नेता हिस्सा लेंगे।
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले महा गठबंधन में शामिल कई पार्टी के बड़े नेता प्रयागराज में 24 सितंबर को विषयक संगोष्ठी में शामिल होंगे। प्रयागराज के ईडन गार्डेन लॉन, नूरउल्लाह रोड में आयोजित संगोष्ठी में हमारा संविधान एवं मूल अधिकार विषय पर सभी नेता अपने विचार रखेंगे।
विज्ञापन
इस संगोष्ठी में शामिल होने वाले नेताओं में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, पूर्व राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी, सांसद डॉ.शफीक रहमान वर्क, अदीब, जद यू के महासचिव केसी त्यागी, सीपीआई के महासचिव अतुल अंजान, सांसद कुंवर दानिश अली, महाराष्ट्र अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य नसीम सिद्दीकी, पूर्व कुलपति और सपा शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पोफेसर बी. पांडेय, जेड के फैजान, इमरान हुसैन, मो.एरम रब्बानी, इरशाद उल्ला, सुशील मिश्रा, प्रदीप मिश्रा 'अंशुमन' बच्चन दुबे आदि होगे शामिल होंगे।