फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magh Mela : चार दुर्लभ योगों का मिलन इस बार वसंत पंचमी को बनाएगा खास

Tue, 24 Jan 2023 01:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

वसंत पंचमी पर इस बार चार दुर्लभ योगों का एक साथ मिलन होगा। 25 जनवरी को मां सरस्वती के प्राकट्योत्सव के पर्व पर संगम में पुण्य की डुबकी सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग में लगेगी। इस दिन शिव योग और रवि योग भी मिल रहा है।
विज्ञापन
Prayagraj News : माघ मेला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वसंत पंचमी पर इस बार चार दुर्लभ योगों का एक साथ मिलन होगा। 25 जनवरी को मां सरस्वती के प्राकट्योत्सव के पर्व पर संगम में पुण्य की डुबकी सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग में लगेगी। इस दिन शिव योग और रवि योग भी मिल रहा है। ऐसे में शुभ ग्रहों की युति इस स्नान पव को बेहद खास बना रही है। माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी इस बार 25 जनवरी वृहस्पतिवार को पड़ रही है।

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पं. ब्रजेंद्र मिश्र के मुताबिक इस बार वसंत पंचमी पर ऋतुराज का आगमन चार योगों के साथ होगा। शिव योग दोपहर बाद 3:28 बजे तक रहेगा तो इसके बाद सिद्धि योग लग जाएगा। इसी तरह रवि योग शाम 6:57 से शुरू हो होगा तो सर्वार्थ सिद्धि योग शाम 6: 57 से शुक्रवार की सुबह 7:12 बजे तक रहेगा। ऐसे में वसंत पंचमी स्नान पर्व पर संगम में डुबकी विशेष फलदायी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें