कोरोना वायरस के कारण चल रहे लाकडाउन के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इससे नया शैक्षिक सत्र प्रभावित होने की आशंका है। लॉकडाउन के चलते बच्चों, अभिभावकों को किताबें नहीं मिल पा रही हैं। इस बात को ध्यान में रखकर एनसीईआरटी ने पहली से बारहवीं तक की किताबें वेबसाइट पर अपलोड की है ताकि छात्र घर पर ही पढ़ाई कर सकें।
एनसीईआरटी ने वेबसाइट पर पहली से लेकर बारहवीं तक की हिंदी और अंग्रेजी माध्यम की सभी किताबें अपलोड कर दी गई हैं। बच्चे यहां से किताबें डाउनलोड कर उनका प्रिंट भी निकाल सकते हैं। एनसीईआरटी की इस पहल से सीबीएसई के साथ दूसरे बोर्ड जहां एनसीईआरटी की किताबें लागू हैं, उनके छात्रों को पढ़ाई करने में आसानी होगी। बड़ी संख्या में स्कूलों की ओर से ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, एनसीईआरटी की इस पहल के बाद छात्रों को सुविधा होगी।
किताबें कैसे डाउनलोड करें 0 एनसीईआरटी की ओर से अपनी वेबसाइट पर अपलोड की की पुस्तकें पढ़ने अथवा डाउनलोड करने केलिए गूगल पर ई-बुक्स एनसीईआरटी टाइप कर सर्च किया जा सकता है। वेबसाइट पर सबसे ऊपर लिखे लिंक पर क्लिक करके राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की वेबसाइट पर ई-बुक्स पेज दिखाई पड़ेगा।
इसमें पहली से बारहवीं तक की किताबों की पीडीएफ फाइल का आप्शन दिया गया है। इस पर क्लिक करके एक नई विंडो खुलेगी, जिसमें ऊपर दिए गए तीन आप्शन क्लास, सब्जेक्ट एवं टाइटल दिया गया है। अपनी पसंद की किताब क्लिक करके उसे डाउनलोड कर सकते हैं।