फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Medical College : एक साल में तीन रेजिडेंट डॉक्टराें ने किया आत्महत्या का प्रयास, मानसिक तनाव बताया जा रहा कारण

Fri, 10 Apr 2026 02:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मोती लाल नेहरू (एमएलएन) मेडिकल कॉलेज में दो साल के भीतर दो रेजिडेंट डॉक्टरों की मौत के बाद काफी हलचल है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज के भीतर मानसिक तनाव को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
विज्ञापन
मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोती लाल नेहरू (एमएलएन) मेडिकल कॉलेज में दो साल के भीतर दो रेजिडेंट डॉक्टरों की मौत के बाद काफी हलचल है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज के भीतर मानसिक तनाव को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस बीच यह भी बात सामने आई है कि पिछले एक साल के भीतर अलग-अलग विभागों के करीब तीन रेजिडेंट डॉक्टरों ने आत्महत्या का प्रयास किया है।

विज्ञापन


इनमें दो रेजिडेंट स्त्री रोग विभाग व एक साइकेट्री विभाग से हैं। हालांकि, समय रहते उपचार मिलने से इनकी जान बच गई। कई स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि जरूरत से ज्यादा काम और मानसिक तनाव के चलते इस प्रकार की समस्याएं सामने आ रही हैं। इसके लिए रेजिडेंट डॉक्टरों पर शिकायत न करने का दबाव बनाया जाता है।

इसके कारण वे अपनी बात किसी से कह नहीं पाते और अंदर ही अंदर घुटते रहते हैं। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि पिछले साल साइकेट्री विभाग में थ्योरी पास कर चुके रेजिडेंट को मनमाने तरीके से प्रैक्टिकल में फेल कर दिया गया। फिलहाल, अब मेडिकल कॉलेज ने स्पेशल ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू किया है, ताकि मानसिक तनाव को कम किया जा सके।
विज्ञापन


तीन रेजिडेंट के आत्महत्या के प्रयास का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। रेजिडेंट डॉक्टरों के मानसिक तनाव को कम करने के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम की शुरूआत की गई है, ताकि उनकी समस्याएं मेरे संज्ञान में रहें। - डॉ. वीके पांडेय, प्राचार्य, एमएलएन मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें