फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरसः प्रयागराज में होटल में ठहरने के लिए मांगा जा रहा मेडिकल सर्टिफिकेट

Sat, 21 Mar 2020 01:22 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
कोरोना की वजह से विमानों की आवाजाही रोके जाना विदेशी दौरे पर आने और जाने वाले दोनों के लिए मुश्किल हो गया है। विदेश से यहां आने वाले भी परेशान हैं। शुक्रवार को ऐसा ही देखने को मिला भी। दो जर्मन नागरिक स्वरूपरानी पहुंचकर डॉक्टर से अपना मेडिकल सर्टिफिकेट मांग रहे थे। जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें स्वस्थ बताया है। दोनों यहां रीवा से आए थे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को ओपीडी में दो जर्मन नागरिक आए थे। उनकी समस्या थी कि होटल वाले उन्हें कमरे नहीं दे रहे हैं। दोनों 28 मार्च से इंडिया में हैं और रीवा घूमने के लिए आए थे। उन्हें जर्मनी जाना था लेकिन, फ्लाइट कैं सिल होने की वजह से वे जा नहीं पाए। जर्मन नागरिकों ने बताया कि वे रुकने के लिए होटल पहुंचे तो होटल वालों उनसे स्वस्थ होने का मेडिकल सर्टिफिकेट देने के बाद ही रूम देने की बात कही।

होटल संचालक ने उन्हें वहां से स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय भेजा। इसके बाद वे यहां आए और ओपीडी में भटकने लगे। दोनों दो बजे के बाद ओपीडी पहुंचे थे। जानकारी न होने की वजह से ओपीडी में भटकने लगे। नोडल ऑफिसर डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि दोनों नागरिकों को बुलाकर जांच कराई गई। दोनों में कोई परेशानी नहीं थी। लिहाजा, दोनों फिट थे। दोनों को वापस भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें