फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडी की फटकार के बाद बसों में लगाए जाने लगे मेडिकल बॉक्स

विज्ञापन
Medical box to be installed in buses after the MD's reprimand
विज्ञापन
एमडी की फटकार के बाद बसों में लगाए जाने लगे मेडिकल बॉक्स
विज्ञापन

0 प्रयागराज रीजन की आधी से ज्यादा बसों में नहीं है फर्स्ट एड बॉक्स
0 एसी जनरथ बसों में लगे बॉक्स खाली, एमडी ने वीटीएस दुरुस्त करने का भी दिया है निर्देश
प्रयागराज। रोडवेज के प्रबंध निदेशक राजशेखर की फटकार के बाद प्रयागराज परिक्षेत्र की बसों में फर्स्ट एड बॉक्स लगाए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। पहले दिन तकरीबन दर्जन भर बसों में फर्स्ट एड बॉक्स लगवाए गए। रोडवेज का दावा है कि सप्ताह भर में रीजन की सभी बसों में यह बॉक्स लगवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

दरअसल, प्रबंध निदेशक का पदभार ग्रहण करने के बाद राजशेखर बुधवार को पहली बार प्रयागराज आए थे। इस दौरान सिविल लाइंस बस स्टेशन पर खड़ी बसों में फर्स्ट एड बॉक्स न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्हें यह जानकारी भी मिली कि अधिकांश बसों में फर्स्ट एड बॉक्स ही नहीं है। कुछ बसों में फर्स्ट एड बॉक्स तो था लेकिन, वह अंदर से खाली था। फिलहाल रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने एमडी के जाने के बाद बसों में फर्स्ट एड बॉक्स लगवाने का निर्देश रीजन के सभी एआरएम को दे दिया। हालांकि पहले दिन दर्जन भर बसों में ही यह बॉक्स लगाए जा सके। रीजन में कुल 599 बसें हैं। इसमें से तकरीबन 300 बसों में ये बॉक्स लगाए जाने हैं। उधर, एसी जनरथ बसों की बात करें तो उसमें फर्स्ट एड बॉक्स तो है लेकिन वह अंदर से खाली है। उधर बृहस्पतिवार को लखनऊ में रोडवेज एमडी के साथ आयोजित बैठक में शिरकत करने के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि बसों का व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम भी दुरुस्त किया जाना है। प्रबंध निदेशक ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिए कि वीटीएस की जांच कराकर उनको चालू करके रिपोर्ट दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें