फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सड़क हादसे में मीडियाकर्मी की मौत, देर रात चकिया में बाइक टकरा गई थी डिवाइडर से

Sat, 02 Nov 2024 12:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मूल रूप से झूंसी के रहने वाले देवेंद्र राय उर्फ लकी (42) वर्तमान में सिविल लाइंस में किराए के मकान में रहते थे। देर रात वह बाइक से घर लौट रहे थे। चकिया इलाके के कर्बला के पास उनकी बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
देवेंद्र राय उर्फ लकी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के चकिया कर्बला इलाके में शुक्रवार की देर रात हुए सड़क हादसे में मीडियाकर्मी देवेंद्र राय की मौत हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सिर मे अधिक चोट लगने के कारण खून काफी बह गया था। अस्पताल ले जाने पर उनकी सांसें थम गईं। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। 

विज्ञापन


मूल रूप से झूंसी के रहने वाले देवेंद्र राय उर्फ लकी (42) वर्तमान में सिविल लाइंस में किराए के मकान में रहते थे। देर रात वह बाइक से घर लौट रहे थे। चकिया इलाके के कर्बला के पास उनकी बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी जान चली गई। वह कई लोकल और नेशनल इलेक्ट्रॉनिक टीवी चैनलों में काम कर चुके थे। वर्तमान में भी किसी चैनल से जुड़े थे। उनके निधन पर मीडियाकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग सांत्वना व्यक्त करने उनके आवास पर पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें