फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीएमः पौष्टिक भोजन के लिए बढ़ाए 13 पैसे

विज्ञापन
MDM: 13 pounds for nutritious food
विज्ञापन
मिड-डे मील:
विज्ञापन

00000000000000000000
बच्चों को पौष्टिक आहार के लिए 13 पैसे बढ़ाए
0 सरकार ने मिड-डे मील कुकिंग कॉस्ट में 13 और 20 पैसे की वृद्धि की
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। पौष्टिक और अच्छा मध्याह्न भोजन देने का वादा पूरा करने के लिए सरकार ने चालू शैक्षिक सत्र में प्राथमिक स्तर पर 13 पैसे और उच्च प्राथमिक स्तर पर 20 पैसे की वृद्धि की है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने मिड-डे मील स्कीम में कुकिंग कॉस्ट की दर का निर्धारण करते हुए प्राथमिक स्तर पर 4.48 रुपये और उच्च प्राथमिक स्तर पर 6.71 रुपये तय किया है। 2018 में यह दर प्राथमिक स्तर पर 4.35 रुपये और उच्च प्राथमिक स्तर पर 6.51 रुपये थी। पिछले वर्ष की अपेक्षा केंद्रांश और राज्यांश के अनुपात में लगभग तीन फीसदी की वृद्धि की गई है। केंद्र सरकार की ओर से आदेश जारी होने के बाद राज्य सरकार की ओर से नई दर की सूचना बेसिक शिक्षाधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन

4.48 रुपये में दूध और मौसमी फल भी
0 सरकार की ओर से जारी मिड-डे मील साप्ताहिक आहार तालिका में सोमवार को रोटी-सब्जी, जिसमें सोयाबीन अथवा दाल की बड़ी का प्रयोग एवं ताजा मौसमी फल शामिल है। मंगलवार को चावल-दाल, बुधवार को तहरी एवं गरम दूध, बृहस्पतिवार को रोटी-दाल, शुक्रवार को तहरी, जिसमें सोयाबीन की बड़ी का प्रयोग एवं शनिवार को चावल-सोयाबीन युक्त सब्जी को मिड-डे मील मेन्यू में शामिल करने का आदेश है। मिड-डे मील प्राधिकरण की ओर से जारी मेन्यू में कहा गया है कि जहां सोयाबीन का प्रयोग हो, वहां पर 100 छात्रों के लिए प्राथमिक स्तर पर एक किलो सोयाबीन एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर 1.5 किलो सोयाबीन का प्रयोग करें। सोमवार को मौसमी फल और बुधवार को भोजन के साथ उबला दूध अवश्य उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें