फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: एमसीए की छात्रा को तेजाब से जलाने की धमकी, शक के बिनाह पर मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 13 Sep 2019 02:58 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
एमसीए की छात्रा को तेजाब से जलाने की धमकी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

अतरसुइया में रहने वाली एमसीए की छात्रा को तेजाब से जलाने की धमकी दी गई। खत भेजकर धमकी देने वाले ने परिवार को जान से मारने की भी बात लिखी है। शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उधर, घटना से छात्रा और उसका परिवार दहशत में है।

विज्ञापन


पीड़ित छात्रा नैनी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में एमसीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। उसका कहना है कि 19 अगस्त से छह सितंबर के बीच उसके पास धमकी भरे चार खत आए। अज्ञात व्यक्ति घर के बाहर खत भेजकर भाग निकला। इनमेें उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।

खत में तेजाब से हमला करने की भी बात लिखी गई। छात्रा का आरोप है कि पत्र भेजने वाले ने अपनी पहचान गुप्त रखी है लेकिन उसे अपने एक जूनियर पर शक है जो बीएससी कंप्यूटर साइंस का छात्र है।
विज्ञापन


छात्रा का कहना है कि धमकी से परिवार दहशत में है और उसकी पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। हाल ही में उसकी मां का भी देहांत हुआ है जिससे परिवार पहले से दुखी है। परेशान छात्रा ने मामले की शिकायत अतरसुइया थाने में की। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। अतरसुइया पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुट्ठीगंज लकड़मंडी निवासी सुमित उर्फ श्रेयस केसरवानी पर धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

हाईकोर्टकर्मी की पत्नी से फोन पर गालीगलौच

धूमनगंज के कालिंदीपुरम निवासी हाईकोर्टकर्मी की पत्नी से फोन पर गालीगलौच करते हुए धमकी दी गई। हाईकोर्टकर्मी ने आरोप लगाया है कि तीन सितंबर को पत्नी के फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने खुद को एसबीआईकर्मी बताते हुए कॉल किया और केवाईसी अपडेट करने के नाम पर खाता संख्या व कार्ड की डिटेल मांगी।

मना करने पर गालीगलौच करने लगा। पत्नी के जानकारी देने पर उक्त नंबर पर कॉल करने पर हाईकोर्टकर्मी से भी गालीगलौच की गई। साथ ही अज्ञात नंबरों से गाली दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें