फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त प्रवेश परीक्षा में फिर शामिल एमबीए, एमबीएआरडी

Mon, 20 Mar 2017 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
distance education
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के एमबीए और पंत संस्थान के एमबीएआरडी में प्रवेश के लिए अब संयुक्त रूप से परीक्षा कराई जाएगी। पिछली बार यह परीक्षा विभाग के स्तर पर अलग से आयोजित कराई गई थी, लेकिन आवेदकों की संख्या काफी कम रह गई। इस बार निर्णय लिया गया है कि इविवि के विभिन्न पाठ्यक्रमों के तहत आयोजित की जाने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा में ही एमबीए और एमबीएआरडी को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


हालांकि पहले एमबीए और एमबीएआरडी की परीक्षा संयुक्त प्रवेश परीक्षा के तहत ही कराई जाती थी। उस वक्त भी प्रवेश के लिए आवेदकों की संख्या काफी कम होती थी। पिछले साल निर्णय लिया गया कि इन दोनों पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए इविवि का वाणिज्य संकाय अलग से प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। प्रवेश परीक्षा हुई लेकिन जो लक्ष्य था, वह पूरा नहीं हुआ। अलग से प्रवेश परीक्षा कराए जाने के बावजूद परीक्षार्थियों की संख्या उतनी नहीं पहुंची, जितने की उम्मीद की गई थी। ऐसे में फिर पुरानी व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया गया है। इस बार एमबीए और एमबीएआरडी में प्रवेश के लिए परीक्षाएं अन्य पाठ्यक्रमों के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षाओं के साथ कराई जाएंगी।

गौरतलब है कि इविवि देश का ऐसा पहला विश्वविद्यालय है, जिसने एमबीए की डिग्री देनी शुरू की । जबकि, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) समेत कई बड़े संस्थान एमबीए में पीजी डिप्लोमा ही देते हैं। इसके बावजूद विश्वविद्यालय के एमबीए पाठ्यक्रम में प्रवेश को लेकर छात्र-छात्राओं को रुझान लगातार कम हो रहा है। एमबीएआरडी में प्रवेश की स्थिति और खराब है। परीक्षार्थियों की कम संख्या के कारण पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए योग्य छात्र-छात्राएं नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें