पहले यह आयोजन राजकीय मुद्रणालय के मैदान में होना था। वहां पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है, इसलिए केपी मैदान में समारोह का निर्णय लिया गया है। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। अपर नगर आयुक्त अरविंद राय समेत अन्य अफसरों ने मंगलवार रात मैदान का निरीक्षण किया और आयोजन पर चर्चा की। वहीं, जिले की आठ नगर पंचायतों के अध्यक्ष और सदस्य भी 26 मई को ही शपथ लेंगे। अध्यक्षों को एसडीएम शपथ दिलाएंगे, जबकि सदस्यों को नवनिर्वाचित अध्यक्ष।