फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर ने निरीक्षण कर की कार्रवाई

विज्ञापन
mayor did the inspection and took the action - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
रसूलपुर, तुलसीपुर, लाल कॉलोनी, करेलाबाग गांव मलिन बस्ती में सफाई और सैनिटाइजेशन कराने पहुंचीं महापौर का गुस्सा गंदगी देखकर बढ़ गया। मौके पर ही उन्होंने लापरवाह हवलदार को हटाने का आदेश देकर तुरंत सफाई कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन

महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने मंगलवार को रसूलपुर समेत अन्य इलाकों का भ्रमण किया। नालियां सिल्ट चोक थीं, जगह-जगह कूड़ा फैला था। कूड़े के ढेर से दुर्गंध आ रही थी। जोनल अधिकारी से पूछताछ में पता चला कि यहां सफाई कराने की जिम्मेदारी हवलदार संजय की है। उसे कार्य में लापरवाही के आरोप में हटाने का निर्देश देते हुए तुरंत दूसरे हवलदार की तैनाती का निर्देश दिया गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी उत्तम वर्मा ने प्रभावित इलाकों की सफाई कराई। सफाई के बाद महापौर ने जलकल विभाग की गाड़ियों से सैनिटाइजेशन का काम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें