महापौर ने सोमवार को शहर पश्चिमी में लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए अपनी मौजूदगी में सैनिटाइजेशन का काम कराया। जयंतीपुर और बहादुरगंज क्षेत्र में ठाकुरदीन का हाता और धोबियान बस्ती में गरीबों को नि:शुल्क राशन का वितरण कराया। राशन किट में आटा, चावल, दाल, सब्जी, तेल, मसाला के साथ जरूरत की अन्य वस्तुएं भी शामिल थीं।
शहर पश्चिमी के चौफटका, काली मंदिर, जयंतीपुर, महिला ग्राम, सुलेम सराय, धूमनगंज, मुंडेरा मंडी के बाद द्वितीय चरण में नैनी रेलवे स्टेशन, मेवा लाल बगिया, एडीए कॉलोनी, मुक्ता विहार के साथ छोटी-बड़ी मशीनों से सैनिटाइजेशन का काम कराया।
सैनिटाइजेशन और राशन वितरण में जलकल जीएम हरिश्चंद्र बाल्मीकि, नगर स्वास्थ्य अधिकारी उत्तम वर्मा, जोनल अधिकारी उत्तम वर्मा, राजेंद्र यादव, पीएस मनोज श्रीवास्तव, पार्षद अमरजीत सिंह, दीपक कुशवाहा, सविता भारती, नीलम श्रीवास्तव के साथ स्थानीय लोग और नगर निगम के कर्मचारी मौजूद रहे।