Kumbh Mela(कुंभ मेला) में गंगा मइया की जय, हर-हर महादेव, जयश्री राम के जयघोष लगाकर आने वाले श्रद्धालुओं का रुख जब घर की ओर हुआ तो शहर की प्रमुख सड़कों पर सिर पर गठरी, कंधे पर झोला टांगे लोगों का रेला लगा रहा। मेला से निकास के रास्ते पर दिन भर लोग चलते रहे, आगे बढ़ते रहे। सिविल लाइंस पहुंचे यात्री घंटों भटके, कभी जाम में फंसे तो कभी स्टेशन में बनाए गए बैठाए गए।
(सभी तस्वीरें:- अनीमेश मित्तल)