फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मऊआइमा के युवक की ओमान में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊआइमा इलाके के एक युवक की ओमान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना घर पहुंची तो परिजन बदहवास हो गए। मऊआइमा के रोजिहात गांव निवासी संतलाल सरोज का बेटा संदीप सरोज ओमान के सलालह एयरपोर्ट पर सफाईकर्मी का कार्य करता था। वह गत फरवरी माह में दूसरी बार घर से ओमान गया था। शनिवार को रात संदीप के पिता ने उसके पास फोन कर के हाल चाल जाना था।
विज्ञापन

रविवार को उसके साथ काम करने वाले सनी ने फोन कर के बताया कि रात में वह अपने कमरे में सोया था। सुबह देर तक न उठने पर जब उसके साथियों ने कमरे में दस्तक दी तो कमरा नहीं खुला, अनहोनी के अंदेशे पर आसपास के लोगों को जानकारी देकर कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो संदीप मृतावस्था में बिस्तर पर पड़ा था। सूचना पर ओमान पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव घर आएगा। संदीप अविवाहित था। उसकी कैसे हुई ये तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था उससे छोटे सुशील व सुनील हैं। छोटी बहन की शादी में वह आगामी जून माह में घर आने वाला था।खबर मिलने के बाद से घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें