फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mauaima Murder Case : अमन हत्याकांड में दो हत्यारोपियों भेजे गए जेल, मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 18 Aug 2025 07:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अमन हत्याकांड में दो हत्यारोपियों भेजे गए जेल, मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस हरखपुर। मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम मानी उमरपुर रमना निवासी अमन कुमार सोनी की हत्या मामले में सोमवार को पुलिस ने दो हत्यारोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमन हत्याकांड में दो हत्यारोपियों भेजे गए जेल, मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस हरखपुर। मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम मानी उमरपुर रमना निवासी अमन कुमार सोनी की हत्या मामले में सोमवार को पुलिस ने दो हत्यारोपियों को जेल भेज दिया। वहीं मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव पहुंचने पर परिवार के लोगों ने रसूलाबाद घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

बता दे कि अमन कुमार सोनी 20 वर्ष पुत्र अजय कुमार सोनी रविवार को अपनी दुकान ग्राम बाराडीह ( नैनवा का पूरा) गया था। जहां बाराडीह नैनवा का पूरा निवासी पड़ोसी खाद के दुकानदार प्रेम कुमार पटेल उसके साथियों देवेंद्र कुमार पटेल, शुभम पटेल ने पूर्व नियोजित ढंग से रचि गई साजिश के तहत अमन कुमार सोनी को अभूषण बनने का बहाने से ले गए थे। और कलुआपुर, हरखपुर नहर के समीप अमन कुमार का गला काट कर हत्या के बाद शव नहर में फेंक दिया गया था।

मृतक के पिता अजय कुमार सोनी ने शुभम पटेल, देवेंद्र कुमार पटेल तथा प्रेम कुमार पटेल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया था। पुलिस गिरफ्त में आए शुभम पटेल और देवेन्द्र कुमार पटेल ने पुलिस को बताया कि प्रेम कुमार पटेल पर अमन कुमार सोनी ने चोरी का आरोप लगाया था तथा चोरी गए जेवरात का मूल्य पैंतालीस हजार रुपये देने की बात कही थी।

विज्ञापन


इसी सिलसिले में एक झूठी षड्यंत्र यह रची गई कि अमुक गांव में ज्वैलरी बनानी है लंबा काम है। तैंतालीस हजार रुपये भी चुकता हो जाएगा, तथा अमन की हत्या की की गई। पुलिस ने शुभम और देवेन्द्र को सोमवार को जेल भेज दिया और मुख्य आरोपी प्रेम कुमार पटेल की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। इंस्पेक्टर मऊआइमा पंकज अवस्थी ने बताया कि दोनों गिरफ्तार हत्यारोपी बहुत बडे शातिरबाज हैं। जबतक मुख्य आरोपी गिरफ्तार नहीं होता कुछ कहना जल्दबाजी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें