फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन करें सभी बीएलओ

विज्ञापन
Matdata Jagrukta - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
एमएनएनआईटी परिसर में डीएम की अध्यक्षता में हुई मतदाता सत्यापन कार्यशाला
विज्ञापन

प्रयागराज। जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में रविवार को मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के सेमिनार में मतदाता सत्यापन कार्यशाला हुई। इस अवसर पर डीएम ने सभी बीएलओ, सुपरवाइजर को निर्देश दिया कि वह घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिन स्थानों पर बीएलओ की प्रगति संतोषजनक नहीं होगी वहां उनके खिलाफ कठोर एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि ये बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने बीएलओ से प्रति माह की रिपोर्ट अपने उप जिलाधिकारी के यहां प्रेषित करने को कहा। कहा कि जो भी आपका क्षेत्र निर्धारित किया है उसकी एक कार्ययोजना तैयार कर लें। इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी भानु प्रताप सिंह, एसडीएम सदर गौरव रंजन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाइक रैली निकाल कर मतदाता जागरूकता अभियान की हुई शुरूआत
प्रयागराज। निर्वाचन संबंधी सेवाओं के लिए कॉमन सर्विस सेंटर का शुभारंभ रविवार को हुआ। इस अवसर पर जिला मुख्यालय से एक बाइक रैली निकाली गई। इसे मुख्य राजस्व अधिकारी भानु प्रताप यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली विभिन्न स्थानों से होकर गुजरी। इसका समापन एजी ऑफिस चौराहे पर हुआ।
विज्ञापन

दरअसल मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रानिक एंड इनफारमेशन टेक्नोलॉजी द्वारा संचालित संस्था सीएससी ई गर्वनेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड का अनुबंध हुआ है। जो सभी पंचायतों में स्थापित कॉमन सर्विस सेन्टरों के माध्यम से निर्वाचन सम्बन्धित सभी कार्य करेगी। इन कॉमन सर्विस सेंटर का शुभारंभ रविवार को हुआ। इस दौरान बाइक रैली में 50 से अधिक केंद्र संचालकों ने शिरकत की। रैली जिला मुख्यालय से निकली। जो लक्ष्मी टाकीज चौराहा, बालसन चौराहा होते हुए एजी ऑफिस तक गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें