फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मास्टरमाइंड का बी वारंट भेजा गया मेरठ जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
समीक्षा अधिकारी- सहायक समीक्षा अधिकारी पेपर लीक प्रकरण में मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा का बी वारंट मेरठ जेल में भेज दिया गया है। बुधवार तक इसका तामीला भी करा दिया जाएगा। बी वारंट तामील होने के बाद जल्द ही उसे कौशाम्बी लाकर कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। जहां मंझनपुर पुलिस उसका रिमांड बनवाने के लिए अर्जी देगी।
विज्ञापन

राजीव नयन कौशाम्बी के मंझनपुर में इसी साल दर्ज मुकदमे में भी आरोपी है। इसी मुकदमे की विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पहले बर्खास्त सिपाही अरुण सिंह व उसके साथी स्कूल मैनेजर सौरभ शुक्ला को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आरओ-एआरओ परीक्षा की प्रश्नपत्र बुकलेट बरामद की गई थी। इसके बाद ही राजीव नयन व उसके साथी अमित सिंह निवासी गोंडा को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में मंझनपुर पुलिस ने उसका बी वारंट बनवाया है जिसे मेरठ जेल में भेज दिया गया है।
बुधवार तक बी वारंट तामील करा दिया जाएगा। मंझनपुर पुलिस का कहना है कि जल्द ही राजीव नयन को कौशाम्बी लाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिर उसका रिमांड बनवाया जाएगा। गौरतलब है कि फिलहाल राजीव नयन आरओ-एआरओ पेपर लीक प्रकरण में मेरठ के कंकड़खेड़ा थाने में दर्ज मुकदमे में गिरफ्तार कर जेल में निरुद्ध किया गया है। दो दिन पहले ही उसे छह दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर मेरठ पुलिस प्रकरण से संबंधित अन्य साक्ष्य एकत्र करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें