प्रयागराज। चायल विधायक पूजा पाल ने कांग्रेस नेता रावेंद्र प्रकाश उर्फ रवि पासी की ओर से लगाए गए जमीन कब्जा करने के आराेपों को षड्यंत्र बताया है। विधायक ने कहा कि मेरी सामाजिक व राजनीतिक छवि को धूमिल करने के लिए धूमनगंज का हिस्ट्रीशीटर रवि पासी भूमि कब्जा करने के मामले में बेवजह उनका नाम ले रहा है।
विधायक ने कांग्रेस नेता पर आरोप लगाते हुए कहा कि रवि पासी भू माफिया है और वह अपने अवैध कब्जे के कारोबार में जबरन मेरा नाम ले रहा है। उन्होंने कहा कि रवि पासी और उमरपुर नींवा की जमीन से उनका कोई लेना देना नहीं है। कहा, वह छवि को धूमिल कर राजनीतिक नुकसान पहुंचाने की नीयत से नाम घसीट रहा है। उन्होंने भोले-भाले किसानों व गरीबों की कीमती जमीन को अपने धनबल व बाहुबल से हड़पने की जांच कराए जाने की भी मांग की।
रविवार को रावेंद्र प्रकाश ने प्रेस कांफ्रेंस कर विधायक और उनके भाई पर आराेप लगाए थे। संवाद