फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: रजा कप पर मस्तान क्रिकेट क्लब का कब्जा

Tue, 23 Dec 2025 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
भारतगंज के रजा कप 2026 की ट्रॉफी प्रदान करते मुख्यअतिथि
विज्ञापन
नगर पंचायत के कदमरसूल में रजा स्टेडियम में आयोजित दस दिवसीय रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन रविवार को हुआ। रात आठ बजे जैसे ही समापन मैच का टॉस उछला हजारों की संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। मैच में स्टार इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 76 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मस्तान क्रिकेट क्लब ने सात ओवर चार गेंद पर आठ विकेट खोकर 78 रन बना लिए और स्टार इलेवन को दो विकेट से हराकर कप पर कब्जा जमाया। चेयरपर्सन प्रतिनिधि आमिर शकील टंकी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कार वितरण किया। कप जीतने वाली टीम मस्तान क्रिकेट क्लब के कप्तान इकबाल अहमद को शील्ड, स्मृति चिह्न व 11,000 रुपये का चेक दिया गया। उपविजेता स्टार इलेवन क्रिकेट क्लब को 5100 रुपये का चेक दिया गया। मैन ऑफ द सीरीज साजेब कादिरी रहे। इस दौरान आयोजक सामाजिक कार्यकर्ता अयाज मोहम्मद, चमन राइन, जावेद खां, कृष्ण कुमार, शाहिद अंसारी, योगेश गिरि, तौफीक राइन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें