फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: धान की खरीद न होने से किसान मायूस

Tue, 23 Dec 2025 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मिश्राबांध। जारी बाजार में खड़ी धान लदी गाड़िया
विज्ञापन
कौंधियारा थाना के जारी बाजार क्षेत्र के किसानों का धान न तो क्रय केंद्रों पर और न ही मंडियों में खरीदा जा रहा है। इससे किसान मायूस हैं। सोमवार को जारी मंडी में दर्जनों किसान सैकड़ों क्विंटल धान लेकर पहुंचे लेकिन व्यापारियों ने उनका धान खरीदने से मना कर दिया। शंकरगढ़ क्षेत्र के किसान रमेश सिंह, अच्छे लाल पटेल, लक्ष्मण सिंह, लल्लू सिंह पटेल, इंद्रेश बिंद, सुरेंद्र कुमार आदि का कहना है कि व्यापारी धान लेने से मना कर रहे हैं। इससे उन्हें धान विक्रय किए बिना ही घर लौटना पड़ रहा है। जारी मंडी समिति के इंस्पेक्टर मुकेश भारतीय ने बताया कि उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं है। ऐसा होना नहीं चाहिए, अगर ऐसा हुआ है तो इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें