प्रयागराज के चौक इलाके में गुरुवार को कपड़ा मार्केट में भीषण आग लग गई। आग लगते ही विकराल रूप धारण कर लिया और अपनी चपेट में तीन दुकानों को ले लिया। इस घटना में लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है।
बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह अचानक एक कपड़े की दुकान में आग लग गई। स्थानीय लोग जब तक इस आग पर काबू पाते आग ने विकराल रूप लेकर तीन और दुकानों को कब्जे में ले लिया।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। हालांकि आग लगने का कारण नहीं पता चल पाया है। पुलिस को आशंका है कि ये आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।