फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : महाकुंभ क्षेत्र में लल्लू जी टेंट के गोदाम में लगी भीषण आग, 20 कर्मचारियों को किया गया रेस्क्यू

Sat, 19 Apr 2025 11:27 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

परेड ग्राउंड में लल्लूजी एंड संस के टेंट गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। गोदाम में रखे लाखों की बल्लियां, टेंट और फर्नीचर जल गए। आग में फंसे टेंट हाउस के 20 कर्मचारियों को सकुशल बाहर निकाला गया। आग बुझाने में मुख्य अग्निशमन अधिकारी समेत छह लोग आंशिक रूप से झुलस गए। 
विज्ञापन
1 of 10
परेड ग्राउंड में लल्लूजी एंड संस के गोदाम में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला।
महाकुंभ क्षेत्र मेें स्थित लल्लू जी एंड टेंट कपनी के गोदाम में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। इसमें 10 लाख के बांस-बल्ली, रजाई-गद्दा, फर्नीचर व अन्य सामान के साथ तीन वाहन जलकर राख हो गए। आग बुझाने में मुख्य अग्निशमन अधिकारी समेत पांच अफसर-कर्मचारी आंशिक रूप से झुलस गए। सुबह सात बजे भड़की आग पर पूरी तरह काबू पाने में लगभग 10 घंटे का समय लग गया। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका।

सीएफओ डॉ. राजीव पांडेय ने बताया कि सुबह सात बजे के करीब सूचना मिली कि परेड मैदान में काली सड़क पर शास्त्री ब्रिज के पास स्थित लल्लू जी एंड टेंट कंपनी के गोदाम में आग लग गई है। वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि तब तक पूरे गोदाम में आग फैल चुकी थी। वहां भारी मात्रा में बांस-बल्ली के साथ ही रजाई-गद्दा, फर्नीचर के साथ ही प्लाई स्टोर किया गया था। यही वजह रही कि आग बहुत तेजी से फैलती चली गई। पता चला कि भीतर टेंट कंपनी के 20 कर्मचारी हैं। ऐसे में सबसे पहले अग्निशमन के जवानों ने जान पर खेलकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।





विज्ञापन

2 of 10
लल्लूजी टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला।
इसके बाद जनपद के सभी फायर स्टेशनों के साथ सेना के भी फायर टेंडर मंगवाने के साथ नगर निगम की स्प्रिंकलर गाड़ियां भी मंगवाकर तीन ओर से पानी की बौछार कर आग बुझाने का काम शुरू किया गया। आग की चपेट में आने से भीतर रखे छह गैस सिलिंडर भी फटे। लगातार 10 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद शाम पांच बजे के करीब आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

3 of 10
टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई। - फोटो : अमर उजाला।
आग बुझाने के दौरान उनके साथ ही एफएसओ सिविल लाइंस राजेश चौरसिया, एफएसओ नैनी महंतू के अलावा फायरमैन इंद्रीजीत व प्रदीप कुमार यादव मामूली रूप से झुलस गए। सभी का प्राथमिक उपचार कराया गया। घटना में 10 लाख रुपये के नुकसान की आशंका है।

4 of 10
टेंट गोदाम में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला।
सीएफओ ने बताया कि आग कैसे लगी, इस बाबत मौके पर मौजूद कर्मचारी भी कुछ बता नहीं पाए। विस्तृत जांच पड़ताल के बाद ही कारण का पता चल सकेगा। इसकी जांच के लिए एफएसओ सिविल लाइंस के नेतृत्व में पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। उधर मौके पर डीसीपी नगर अभिषेक भारती, एडीसीपी अभिजीत कुमार भी पहुंचे और राहत कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन

5 of 10
टेंट के गोदाम में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी में स्थित है मुख्य कार्यालय

लल्लू जी एंड टेंट कंपनी के मालिक मुदित अग्रवाल हैं और इसका मुख्य कार्यालय वाराणसी में स्थित है। कंपनी को महाकुंभ में बांस-बल्ली, रजाई-गद्दे के साथ ही फर्नीचर व लकड़ी आदि के अन्य सामान की आपूर्ति का ठेका मिला था। महाकुंभ के समापन के बाद से कंपनी का सामान परेड मैदान स्थित अस्थायी गोदाम में स्टोर किया गया था। यहां से सामान वाराणसी स्थित मुख्य गोदाम में भेजा जाना था। कंपनी के मालिक मुदित अग्रवाल से संपर्क नहीं हो सका। उधर मैनेजर मनोज ने कहा कि मालिक बाहर रहते हैं। आग कैसे लगी, इस बारे में वह कुछ नहीं जानते।
विज्ञापन

6 of 10
टेंट के गोदाम में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला।
सेना की भी लेनी पड़ गई मदद

आग इतनी भयावह थी कि उसे बुझाने के लिए सेना की भी मदद लेनी पड़ी। सेना के चार फायर टेंडर मंगवाए गए। इसके अलावा जनपद के सभी फायर स्टेशनों से 10 फायर टेंडर मंगवाने के साथ ही प्रतापगढ़, कौशाम्बी से भी फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मंगवाई गई। नगर निगम के चार स्प्रिंकलर वाहन भी बुलाने पड़े। इस तरह फायर ब्रिगेड, सेना व नगर निगम की कुल 22 गाड़ियों से लगातार 10 घंटे तक पानी की बौछार करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। राहत कार्य में अलग-अलग विभागों के करीब 150 अफसर-कर्मचारी लगे।
विज्ञापन

7 of 10
लल्लूजी एंड संस के टेंट गोदाम में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।
महाकुंभ खत्म होने के बाद बांस बल्ली और फर्नीचरों को गोदाम में रखा गया था। 

8 of 10
लल्लूजी एंड संस के टेंट गोदाम में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।
शास्त्री ब्रिज पर वाहनों की कतार लग गई। लोग गाड़ी के अंदर से आग की भयावहता देखकर दंग थे। तमाम लोग वीडियो और रील भी बना रहे थे। 

9 of 10
लल्लूजी एंड संस के टेंट गोदाम में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।
टेंट गोदाम में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और प्रशासन की टीम कारणों का पता लगाने में जुट गई है। 
विज्ञापन

10 of 10
लल्लूजी एंड संस के टेंट गोदाम में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला।
खाना बनाते समय आग लगने की आशंका जाहिर की जा रही है, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। यह आग शार्ट सर्किट से भी हो सकती है। फिलहाल जांच की जा रही है। तेज हवा चलने के कारण आग बुझाने में देरी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें