फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पत्रिका चौराहा के पास तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Mon, 20 Apr 2026 11:43 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Fire In Prayagraj : प्रयागराज में रविवार की देर रात बड़ा हादसा हो गया। शार्ट सर्किट से पत्रिका चौराहे के पास स्थित नारायणा रेस्टूरेंट में आग लग गई। देखते ही देखते ऊंची लपटें उठने लगीं। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लाखों के फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गए। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
पत्रिका चौराहे के पास रेस्टूरेंट में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Prayagraj News Today : पत्रिका चौराहा के पास रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब, नारायणा रेस्टोरेंट की तीन मंजिला इमारत में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि कुछ ही देर में पूरी बिल्डिंग धुएं और लपटों से घिर गई, जिससे आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग से कोई जनहानि नहीं हुई। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। 

विज्ञापन


कटरा के रहने वाले दिनेश चंद्र गुप्ता का पत्रिका चौराहा के पास स्थित एक इमारत में पहले और दूसरी मंजिल पर नारायणा नाम से रेस्टोरेंट है। जबकि भूतल पर वाइन शॉप है। रविवार रात करीब 2:05 बजे दो मंजिला इमारत से अचानक धुआं निकालने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें बाहर आने लगी। रेस्टोरेंट के सामने स्थित कजारिया टाइल्स शोरूम के गार्ड ने इमारत को जलता देख शोर मचा दिया।

आसपास के लोग एकत्र हो गए। मामले की सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना पर अग्निशमन अधिकारी राजेश कुमार तीन दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग में रेस्टोरेंट के अंदर रखी कुर्सियां, टेबल, फ्रिज, प्लास्टिक सामग्री समेत अन्य उपकरण जलकर पूरी तरह राख हो गए। इस आग में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन



विज्ञापन

पत्रिका चौराहे के पास नारायणा रेस्टूरेंट में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला।
रेस्टोरेंट में रखे थे कई सिलिंडर, बड़ा हादसा टला 

अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाने के दौरान पाया कि रेस्टोरेंट के अंदर कई सिलिंडर रखा हुआ है। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो सिलिंडर में विस्फोट से बड़ा हादसा हो सकता था और आसपास की कई दुकानें व इमारतें इसकी चपेट में आ सकती थीं। लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। 

आंखो के सामने धू धू कर जल गई इमारत...

प्रत्यक्षदर्शी धर्मराज ने बताया कि रेस्टोरेंट के बगल उनकी किराने की दुकान है। रविवार रात वह दुकान पर सो रहे थे। तभी जोर-जोर से आवाज सुनाई दी। बाहर आया तो रेस्टोरेंट धू धू कर जल रहा था। उन्होंने तुरंत मामले की सूचना अग्निशमन विभाग के कंट्रोल रूम पर दी। गनीमत रही कि आग ने आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में नहीं लिया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें