खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के लूकरगंज स्थित सिद्धार्थ स्टेशनरी में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने बगले के एक मकान को भी चपेट में ले लिया। जिसमें दो महिलाएं और दो बच्चे फंस गए।
खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के लूकरगंज स्थित सिद्धार्थ स्टेशनरी में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने बगले के एक मकान को भी चपेट में ले लिया। जिसमें दो महिलाएं और दो बच्चे फंस गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने दरवाजा तोड़कर चारों को रेस्क्यू किया। आग से उठ रहे घने धुएं के कारण पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग और धुएं के कारण कुछ देर तक क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा। आग से दुकान में रखी किताबें, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गए। मकान के हिस्से में भी नुकसान हुआ है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है, नुकसान का आकलन किया जा रहा है।