लखनऊ-प्रयागराज नेशनल हाईवे के मंसूराबाद बाईपास पर रविवार को रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राजमिस्त्री को सीएचसी भेज दिया। रघुवंशपुर उर्फ रेरुआ गांव निवासी फूलचंद्र (40) राजमिस्त्री का काम करता है। रविवार को शाम वह मंसूराबाद बाजार से घर लौट रहा था। मंसूराबाद बाईपास पर रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया।