फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नकाबपोश बदमाशों ने झपट्टा मारकर महिला का पर्स छीना

विज्ञापन
फोटो परिचय। भेस्की रेलवे ओवर ब्रिज के घटना स्थल पर भुक्तभोगी दंपति से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : पुलिस गिरफ्त में आरोपी परवेज। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
पति के साथ ई-रिक्शा से ससुराल जा रही महिला का शनिवार सुबह नकाबपोश बदमाश पर्स छीन कर भाग निकले। उतरांव थाना क्षेत्र के कहरा गांव निवासी मो. मकसूद का हंडिया के वार्ड नंबर 10 में ससुराल है। उनकी पत्नी तैयबा बानो ससुराल से अपने मायके गई थीं। शनिवार सुबह वह पति के साथ ई-रिक्शा से ससुराल जाने के लिए निकली थी। इस दौरान ई-रिक्शा भेस्की गांव के पास बने रेलवे ओवरब्रिज से गुजर रहा था, तभी हंडिया की ओर से आ रहे बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने महिला का पर्स छीन लिया। पर्स में लगभग मंगलसूत्र व अंगूठी, 20 हजार रुपये नकद व मोबाइल फोन था। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी हंडिया शेषधर पांडेय, कोतवाल अनूप कुमार सरोज पुलिस बल सहित मौके पर पहुंच गए। एसीपी हंडिया शेषधर पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके बदमाशों की तलाश में दो टीमें रवाना कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें