फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सुहागिनों ने बरगद की पूजा कर मांगा अखंड सौभाग्य

विज्ञापन
लालगोपालगंज के शिवरतन का पूरा में वट वृक्ष की परिक्रमा करती महिलाएं। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
लालगोपालगंज कस्बा व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में वट सावित्री व्रत को धूमधाम से मनाया गया। शनिवार को नव विवाहिताओं से लेकर बुजुर्ग महिलाओं ने श्रद्धा के साथ इस परंपरा का निर्वाह किया। आचार्य पंडित जगमोहन (मोछा पांडेय) ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बरगद के पेड़ में ब्रह्मा, विष्णु एवं महेश तीनों देवों का वास होता है। साथ ही बरगद की लंबी आयु के कारण इसे पूजनीय माना जाता है। वट पूजन के दौरान महिलाओं ने वृक्ष पर जल, दूध, रोली, अक्षत, फूल व भीगे हुए चने अर्पित किए। पारंपरिक गीतों के बीच महिलाओं ने वृक्ष के चारों ओर परिक्रमा कर कच्चा सूत लपेटकर पति के लंबी आयु की कामना की और समूह में बैठकर सत्यवान एवं पतिव्रता सावित्री की कथा सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें