फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पति का दूसरी महिला से अफेयर, सीमा का कत्ल कर लाश को बोरे में बंदकर कुएं में फेंका; ऊपर से डाला था ये सामान

Sat, 31 Jan 2026 11:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, एटा

सार

प्रयागराज में विवाहिता की हत्या कर शव को बोरे में भरकर कुएं में फेंक दिया। इसके बाद शव के ऊपर ईंट और लकड़ियां डाल दीं। पुलिस ने पांच नामजद समेत छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दो आरोपी हिरासत में लिए गए हैं।
विज्ञापन
सीमा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज की फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बलकरनपुर गांव में विवाहिता की हत्या कर शव को सफेद बोरे में भरकर कुएं में फेंक दिया गया। पहचान छिपाने के लिए बोरे में ईंटें डाली गईं और ऊपर से लकड़ियां रख दी गईं। मृतका बीते 22 जनवरी से लापता थी। बृहस्पतिवार शाम कुएं से दुर्गंध उठने पर इस खौफनाक राज से पर्दा उठा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बलकरनपुर गांव निवासी रणविजय सिंह का गांव से बाहर स्थित ट्यूबवेल करीब 10 वर्षों से बंद पड़ा है। वहां कुआं भी है, जहां लोगों की आवाजाही कम रहती है। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब तीन बजे गांव के ही राकेश और राजेंद्र ट्यूबवेल के पास रखी लकड़ियां लेने पहुंचे तो देखा कि लकड़ियां कुएं में गिरी हुई हैं।
 

जब उन्होंने लग्घी के सहारे लकड़ियां बाहर निकालीं तो नीचे कुएं में एक सफेद बोरी दिखाई दी, जिससे तेज बदबू आ रही थी। आशंका होने पर उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद सीढ़ी और रस्सी की मदद से बोरी को कुएं से बाहर निकाला।

जैसे ही बोरी खोली गई, उसमें से महिला का शव बरामद हुआ। शव सड़ चुका था। शव की पहचान बलकरनपुर गांव की ही सीमा सरोज (35) के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही फूलपुर एसीपी विवेक यादव के साथ ही डीसीपी गंगानगर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका की मां बहरिया के गौहानी निवासी शांति देवी ने बताया कि मृतका सीमा 22 जनवरी से लापता थी। उन्होंने फूलपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
 

पति के दूसरी महिला से संबंध, पंचायत तक पहुंचा था मामला
सूत्रों के अनुसार, सीमा का पति अनिल राजमिस्त्री है और पिछले तीन वर्षों से प्रयागराज शहर में रहकर गांव की ही एक अन्य महिला के साथ रह रहा था। वह कभी-कभार ही गांव आता था। मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर सीमा को लापता करने का आरोप लगाया था। 
 

इसे लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी, लेकिन तब कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति अनिल कुमार, ससुर संगम लाल, सास लालती देवी, देवर प्रदीप कुमार, देवरानी सीमा देवी सहित एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

17 वर्ष पहले हुई थी शादी
सीमा की शादी करीब 17 वर्ष पूर्व बलकरनपुर निवासी अनिल गौतम के साथ हुई थी। उसके चार बच्चे कुलदीप (15), संदीप (12), सागर(8) और रंजना(6) हैं।

 
विज्ञापन

मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।-विवेक यादव, एसीपी फूलपुर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें