फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: विवाहिता की फंदे से लटकने से हुई मौत, पति-सास पर हत्या का आरोप

Tue, 15 Aug 2023 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
करेली थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की फंदे से लटकने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है। वहीं, पिता ने बेटी के पति और सास पर गला दबाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। युवती की आठ साल पहले शादी हुई थी। उसके पांच साल की बेटी है।
विज्ञापन

बलुुआ घाट निवासी दशरथ लाल ने इकलौती बेटी सीतू (30) की शादी करेली के बेनीगंज में ऑटो पार्ट्स की दुकान चलाने वाले राजू केसरवानी के साथ की थी। उसके एक बेटी भी है। पिता के मुताबिक सीतू पर पति और सास मायके से रुपये लाने का दबाव बनाते थे। विरोध करने पर मारते-पीटते थे। रविवार दोपहर दो बजे भी राजू और उसकी मां ने बेटी के साथ झगड़ा किया था। खबर आने पर मेरी पत्नी सुनीता व छोटा बेटा रवि समझाने गए थे। सब ठीक होने पर शाम छह बजे नातिन को लेकर दोनों घर लौट आए।
बकौल दशरथ, रविवार रात 10:30 बजे दामाद ने फोन कर बताया कि अर्जेंट है घर चले आइए। इस पर छोटा बेटा अपनी मां के साथ वहां पहुंचा तो सीतू का शव जमीन पर पड़ा था। इस खबर के बाद घर के दूसरे सदस्य पहुंचे। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं मां अपनी बेटी के शव को देखकर बदहवास हो गईं। दोपहर बाद दारागंज घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। हालांकि, करेली इंस्पेक्टर रामआसरे यादव का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें