फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटकी मिली विवाहिता की लाश, मुकदमा

विज्ञापन
Married woman hanged in suspicious hall
विज्ञापन
प्रयागराज। धूमनगंज के चक मुंडेरा में रहने वाली अंजलि(27) केसीर मंगलवार को संदिग्ध हाल में फांसी पर लटकी मिली। मायकेवालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कोरांव निवासी अंजलि उर्फ वर्षा की शादी 2016 में चकमुंडेरा निवासी अमित उर्फ अश्वनी केसरवानी से हुई थी। ससुरालवालों का कहना है कि रोज की तरह सोमवार रात भी सभी खाना खाकर सो गए। सुबह बहुत देर तक अंजलि के नहीं दिखाई देने पर आवाज दी गई लेकिन कमरे का दरवाजा नहीं खुला। इसी दौरान खिड़की से देखा गया तो वह फांसी पर लटकी हुई थी। सूचना पर पुलिस और फिर मायकेवाले भी पहुंचे। जिसके बाद दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारकर मर्चरी भेजा गया। मृतका के पिता ओमप्रकाश केसरी का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति अमित, ससुर जयप्रकाश, सास माधुरी व ननद ज्योति दहेज में 20 लाख रुपये की मांग को लेकर अंजलि को प्रताड़ित करते थे। रुपये न देने पर मारपीट व खाना भी नहीं देते थे। आरोप लगाया कि उपरोक्त आरोपियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी। घटना की साजिश में दो जेठ व जेठानी भी शािमल हैं। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव मायकेवालों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें