फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, कमरे में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गुलचपा गांव में सोमवार सुबह उमा देवी (28) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपने कमरे में मृत पाई गई। सूचना पर फूलपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

उतरांव थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर निवासी उमा देवी की शादी राजा भैया उर्फ सोनू से करीब सात वर्ष पूर्व हुई थी। उनके दो छोटे बच्चे हैं। घटना की सूचना मिलने पर पिता करीम समेत मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति साफ हो सकेगी। फिलहाल परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें