थरवई थाना क्षेत्र के सोपराबरी गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर से परिवार में कोहराम मचा रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव निवासी मनीता देवी (28) कुछ दिन पहले ही पति के साथ मुंबई से आई थी। रविवार की देर रात अबूझ हाल में उसने फांसी लगाकर जान दे दी। इससे परिवार में खलबली मच गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। इसी तरह कोरांव थाना क्षेत्र के उल्दा गांव में एक अधेड़ ने फांसी लगाकर दे दी जान। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।