फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पति से झगड़े के बाद पानी की टंकी पर चढ़ी विवाहिता

Thu, 11 Jun 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो परिचय-सैदाबाद जल निगम की टंकी पर चढ़ी युवती एवं उतारते पुलिस के जवान
विज्ञापन
पति से झगड़े के बाद बुधवार की सुबह एक विवाहिता मां निमहरा मंदिर के पास पानी की टंकी पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुची और कार्रवाई करने का आश्वासन देकर विवाहिता को नीचे उतारा।
विज्ञापन

मर्दापुर गांव निवासी रिचा भारतीय का आरोप है कि उसका पति रोहित उसे मारता-पीटता है। दो दिन पूर्व उसकी डेढ़ साल की बच्ची को छीनकर उसे घर से निकाल दिया। युवती का मायका उतराव थाना क्षेत्र में है।
विवाहिता के अनुसार, मंगलवार की रात पति ने उसे फोन पर अपशब्द कहे थे जिससे नाराज होकर वह जल निगम की टंकी पर चढ़ी थी। इस दौरान पुलिस ने बातों में उलझाकर उसे पानी की टंकी से नीचे उतारा। हंडिया एसीपी शेषधर पांडेय का कहना है कि विवाहिता के लगाए गए आरोपों पर पति को हिरासत में ले लिया गया है। जांच के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें