फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: शादी के चार माह बाद फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हंगामा

Sat, 29 Aug 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो कैप्शन: पयागपुर रामगढ़वा में विवाहिता की मौत के बाद मौके पर मौजूद पुलिस और रोते-बिलखते माय - फोटो : Archive
विज्ञापन
पयागपुर रामगढ़वा गांव में शुक्रवार सुबह 22 वर्षीय कविता पत्नी गणेश का शव घर के भीतर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा और निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव घर लाए जाने के बाद पुलिस के साथ मायके पक्ष को सूचना दी गई।
विज्ञापन

मौत की खबर मिलते ही मध्यप्रदेश के मऊगंज, हनुमना क्षेत्र के कजरा गांव से पिता रामसुमेर, मां नेमिया साकेत, भाई रामगोपाल और बहनें सविता व निर्मला पहुंच गईं। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों के मुताबिक, कविता की शादी महज चार माह पहले 10 अप्रैल 2026 को गणेश के साथ हुई थी।

मायके पक्ष के हंगामे की सूचना पर एसीपी मेजा बृजेश पाठक, थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि कविता का पति गणेश मुंबई में रहता है। घटना से कुछ समय पहले दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। पुलिस के मुताबिक, बातचीत के बाद कविता ने गमछे के सहारे लोहे की रॉड में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर में उसकी वृद्ध सास और ससुर राजेंद्र प्रसाद मौजूद थे।

एसीपी मेजा बृजेश पाठक ने बताया कि मायके पक्ष की ओर से दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें