फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने लगाई आग, मौत

विज्ञापन
महेशगंज के मछेहा हरदोपट्टी में विवाहिता की जलने से मौत पर बिलखते परिजन। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
विवाहिता ने घर के अंदर लगाई आग, मौत
विज्ञापन

मायके वालों ने लगाया पति, सास-ससुर पर हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बाबागंज। रात में विवाहिता ने घर के अंदर दरवाजा बंद कर खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मृतका के पिता ने पति, सास, ससुर पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

महेशगंज थाना क्षेत्र के मछेहा हरदोपट्टी निवासी सावित्री (24) पत्नी प्रमोद सरोज ने मंगलवार की देर रात खुद को कमरे में बंद करने के बाद केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। शोरशराबे पर परिजनों ने उसके कमरे का दरवाजा खोला तो वह आग का गोला बनी हुई थी। जब तक परिजन आग बुझाकर उसे अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पर महेशगंज पुलिस मौके पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार की सुबह घटना की सूचना पर अरुहारी निवासी मृतका के पिता रामआसरे सरोज गांव पहुंचे। उन्होंने ससुरालियों पर दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि प्रमोद आए दिन उनक बेटी को दहेज के लिए पीटता था। मंगलवार को भी उसने उनकी बेटी को मारापीटा था। उनकी तहरीर पर पुलिस ने पति प्रमोद कुमार, ससुर हरिलाल और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने पति प्रमोद को हिरासत में ले लिया। सावित्री की शादी 4 साल पहले हुई थी। घटना की सूचना पर तहसीलदार रामजनम यादव महेशगंज थाने पहुंचे और शव का पंचनामा कराया। मृतका की दो साल की बेटी नैंसी है।

मृतक सावित्री। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें