फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की तालाब में मिली लाश, हत्या का आरोप

Sat, 24 Oct 2015 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (लोहगरा)। यमुनापार में बारा के सेहुंड़ा गांव स्थित तालाब में शुक्रवार सुबह एक पैंतीस वर्षीय युवती का शव मिलने से खलबली मच गई। सूचना पर बारा पुलिस पहुंची। पुलिस ने शिनाख्त न होने पर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। कुछ देर बाद कोरारी का एक युवक पहुंचा उसने बताया कि उसकी बहन ससुराल से लापता है। युवक पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा तो शव देखकर बिलख पड़ा। उसने बताया कि शव उसकी बहन का है। ससुराल वालों ने मारकर उसे तालाब में फेंक दिया। इंस्पेक्टर बारा ने बताया कि तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बारा के कोरारी गांव के स्व. जगन्नाथ यादव की बेटी चंदन (32) की शादी नारी बारी चौकी के क्षेत्र के मवईया गांव के कमलेश यादव के साथ तीन साल पहले हुई थी। चंदन के भाई का आरोप है कि सालभर पहले ससुराल वालों ने उसकी बहन को दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाल दिया था। तब पंचायत और पुलिस के दखल के बाद चंदन को ससुराल वाले ले गए थे।

 बृहस्पतिवार शाम को चंदन ने अपने घर फोनकर बताया कि ससुराल वाले उसे मारपीट कर रहे हैं। शुक्रवार सुबह चंदन का भाई उसके ससुराल पहुंचा। इस पर ससुराल वालों ने बताया कि वह कल रात में घर से भाग गई। यह सुनकर चंदन का भाई परेशान हो गया। तभी उसे पता चला कि बारा के सेहुंड़ा तालाब में एक युवती की कुएं में लाश मिली थी। चंदन का भाई बारा थाने से पोस्टमार्टम हुआ पहुंचा। शव देखकर वह रोने लगा। पुलिस को फोनकर बताया कि शव उसकी बहन का है। ससुराल वालों ने उसकी बहन की हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया है। इंस्पेक्टर बारा आरपी राय ने बताया कि मायके वालों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें