फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में निकाला मार्च, फूंका पुतला

Sun, 25 Aug 2024 06:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने सिविल लाइंस सुभाष चौराहे पर बांग्लादेश की सरकार का पुतला दहन किया। मोर्चा के काशी प्रांत के उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि पड़ोसी देश में हिंदुओं पर अत्याचार किया जा रहा है। यह सहन नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा पर आक्रोश व्यक्त किया। सिविल लाइंस सुभाष चौराहे पर बांग्लादेश की सरकार का पुतला दहन कर नारेबाजी की गई। केंद्र सरकार से पड़ोसी देश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार को रोकने की मांग की। 

विज्ञापन


अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने सिविल लाइंस सुभाष चौराहे पर बांग्लादेश की सरकार का पुतला दहन किया। मोर्चा के काशी प्रांत के उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि पड़ोसी देश में हिंदुओं पर अत्याचार किया जा रहा है। यह सहन नहीं किया जा सकता है। केंद्र सरकार को कूटनीतिक तरीके से बांग्लादेश को जवाब देना चाहिए। इस मौके पर पुतला दहन करते हुए नारेबाजी की गई। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा नवाब खान, मनु चावला सैयद उस्मान हुसैन, राशिद राइन, इरफान, बिलाल अहमद, फैजान अहमद, अस्मत कमल, मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद मुजीब, शमसुल कमर, मुस्तफा टंकी, अदनान अहमद, परमजीत बग्गा, जसविंदर सिंह, जसवीर सिंह, कमल सिंह, इमरान सिद्दीकी पप्पू, शहर नकवी एजाजुद्दीन, कुलदीप सिंह, खालसा गुड्डू अटाला, एकलाख हुसैन, बबलू, सरताज जीशान अहमद, राफातुल्लाह, मंजू खान, असद, बबली, जावेद आदि रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें