फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण के खिलाफ निकाला जुलूस

Sat, 07 Feb 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। केंद्र सरकार की ओर से लाए गए भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया। इंकलाबी छात्र मोर्चा के बैनर तले छात्रों ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। इसके बाद कलेक्ट्रेट में हुई सभा में छात्रों ने अध्यादेश वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


उनका कहना था कि यह किसानों को उजाड़ने की साजिश है। युद्धेश बेमिसाल ने गीतों के माध्यम से इस मांग को लेकर आंदोलन की अपील की। छात्रों ने डीएम को मांग का ज्ञापन भी सौंपा। जुलूस और सभा में रवि प्रकाश, डॉ.आरएस श्रीवास्तव, नीरज, मनोज, आरती चिराग, राहुल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें