अगले माह जबलपुर रूट की कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त
0 माह भर निरस्त रहेगी इलाहाबाद छिवकी-इटारसी पैसेंजर
प्रयागराज। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर स्टेशन के यार्ड में रीमॉडलिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते अगले माह इलाहाबाद जंक्शन एवं छिवकी से संबंधित रूट पर चलने वाली कई ट्रेनें निरस्त की जा रही है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों का रेलवे आंशिक निरस्तीकरण भी करने जा रहा है। जो ट्रेनें निरस्त की जा रही हैं इसमें इलाहाबाद छिवकी-इटारसी पैसेंजर, दीक्षा भूमि एक्सप्रेस आदि ट्रेनें प्रमुख रूप से शामिल है। इटारसी पैसेंजर माह भर निरस्त रहेगी।
जबलपुर में यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य 29 जुलाई से 27 अगस्त तक होना है। इस अवधि में अलग-अलग तिथियों में ट्रेनों का निरस्तीकरण रेलवे कर रहा है। रेलवे ने निरस्त होने वाली 12 ट्रेनों की सूची अभी जारी की है। इसके अलावा जंक्शन और छिवकी से गुजरने वाली छह ट्रेनों का रूट भी बदला गया है। इसमें एलटीटी-जयनगर, जयनगर-एलटीटी, दरभंगा-अहमदाबाद, अहमदाबाद-दरभंगा एवं उधना-जयनगर और जयनगर-उधना एक्सप्रेस है जो अलग-अलग तिथियों में बदले मार्ग से चलेगी। एनसीआर के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह के मुताबिक दो ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण भी किया गया है, हालांकि ये दोनों ट्रेनें जंक्शन नहीं आती।
00000000000000000000
सियालदाह-अजमेर और बीकानेर-कोलकाता रहेगी निरस्त
0 इसी क्रम में पश्चिम रेलवे केे जयपुर यार्ड में भी यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान इलाहाबाद जंक्शन के रास्ते कोलकाता से बीकानेर एवं सियालदाह से अजमेर जाने वाली ट्रेन भी कुछ तिथियों में निरस्त रहेगी। एनसीआर के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह के मुताबिक बीकानेर-कोलकाता एक्सप्रेस 15 अगस्त, कोलकाता-बीकानेर एक्सप्रेस 16 अगस्त, अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस 15, 25 अगस्त एवं सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस 16 एवं 26 अगस्त को निरस्त रहेगी।
जबलपुर रूट की इन ट्रेनों का किया गया है निरस्तीकरण
ट्रेन का नाम निरस्त होने की अवधि
पटना-बनासवाडी हमसफर एक्सप्रेस 01, 08, 15 एवं 22 अगस्त
बनासवाडी-पटना हमसफर एक्सप्रेस 04, 11, 18 एवं 25 अगस्त
कोल्हापुर-धनबाद दीक्षाभूमि एक्सप्रेस 01, 08, 15 एवं 22 अगस्त
धनबाद-कोल्हापुर दीक्षाभूमि एक्सप्रेस 05, 12, 19 एवं 26 अगस्त
मंडुवाडीह-जबलपुर बापूधाम एक्सप्रेस 03, 10, 17 एवं 24 अगस्त
जबलपुर-मंडुवाडीह बापूधाम एक्सप्रेस 04, 11, 18 एवं 25 अगस्त
पटना-पूर्णा एक्सप्रेस 28 जुलाई, 04, 11, 18 एवं 25 अगस्त
पूर्णा-पटना एक्सप्रेस 02, 09, 16 एवं 23 अगस्त
इटारसी-इलाहाबाद छिवकी पैसेंजर 28 जुलाई से 27 अगस्त तक
इलाहाबाद छिवकी-इटारसी पैसेंजर 29 जुलाई से 28 अगस्त तक
सिकदराबाद-रक्सौल स्पेशल 30 जुलाई, 06, 13 एवं 20 अगस्त
रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल 02, 09, 16 एवं 23 अगस्त
00000000000000000000