फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दौरे पर आईं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. रेखा शर्मा से बुधवार को इविवि की पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह एवं विवि के शिक्षकों प्रो. एके श्रीवास्तव एवं प्रो. रंजना कक्कड़ ने मुलाकात की।
विज्ञापन

ऋचा सिंह ने महिला आयोग की अध्यक्ष से मिलकर बताया कि इविवि में रजिस्ट्रार की नियुक्ति गलत तरीके से की गई है। उन्होंने एनआरआई की ओर से विवि को दिए गए धन में गड़बड़ी के लिए रजिस्ट्रार पर आरोप लगाया। वहीं, अध्यक्ष से मिलकर ऋचा ने छात्रावास में पूर्व कुलपति के कार्यकाल में हुई गड़बड़ी से जुड़े साक्ष्य प्रस्तुत किए। प्रो. एके श्रीवास्तव एवं प्रो. रंजना कक्कड़ ने कॉलेजों एवं विवि में शिक्षक भर्ती की गड़बड़ी के बारे में ज्ञापन दिया। महिला आयोग की अध्यक्ष के दौरे को देखते हुए कुलपति ने बृहस्पतिवार को सभी डीन, निदेशक, कोआर्डिनेटर, हेड, डीएसडब्ल्यू, प्रॉक्टर, अधीक्षक, वार्डेन को उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें