फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मनवार संगम का अब मसकनवां रेलवे स्टेशन पर भी होगा ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज संगम से अयोध्या धाम होकर बस्ती जाने वाली मनवार संगम एक्सप्रेस का ठहराव मसकनवां स्टेशन पर भी होगा। रेलवे बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उत्तर मध्य रेलवे का लखनऊ मंडल जल्द समय सारिणी जारी करेगा। होली के पहले इसका मसकनवां स्टेशन पर ठहराव शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

प्रयागराज संगम से बस्ती जाने वाली 14231 मनवार संगम यहां से सुबह 4ः50 पर रवाना होकर 11ः30 बजे बस्ती पहुंच जाती है। वापसी में बस्ती से दोपहर 1ः50 बजे चलकर रात 8.15 बजे ट्रेन प्रयागराज संगम पहुंचती है। अभी इसका दोनों ओर से मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम जंक्शन, मनकापुर, बभनान, गौर, टिनिच में है।
अब इसका ठहराव मसकनवां में भी होगा। अयोध्या धाम से मसकनवां की दूरी 53 किमी है। उधर ट्रेन का ठहराव प्रयाग जंक्शन पर भी किए जाने की मांग की गई थी, लेकिन बोर्ड ने अभी मनवार संगम के ठहराव की मंजूरी प्रयाग स्टेशन पर नहीं दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें