फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनु प्रकाश दुबे ने संभाला एनसीआर में डिप्टी जीएम का पदभार

विज्ञापन
विज्ञापन
  प्रयागराज । उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में मनु प्रकाश दुबे ने उप महाप्रबंधक सामान्य का पदभार ग्रहण कर लिया है । यहां पदभार ग्रहण करने से पहले वह प्रयागराज मंडल में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक के पद पर तैनात थे ।   एनसीआर के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि मन्नू प्रकाश दुबे भारतीय रेल यातायात सेवा (आईआरटीएस ) के 2007 बैच के अधिकारी हैं और दिसम्बर, 2008 में भारतीय रेलवे में शामिल हुए। उन्होंने उत्तर मध्य रेलवे में अपने कार्यकाल के दौरान बहुत सी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। कुम्भ मेला-2019 में ट्रेनों के कुशलता पूर्वक एवं सफल संचालन में उत्कृष्ठ योगदान के लिये वर्ष 2019 में रेल मंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अब तक उन्हें दो बार रेल मंत्री पुरस्कार तथा 04 बार महाप्रबन्धक पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें