प्रयागराज। पिछले कई दिनों से आजाद नगर मोहल्ले में एक बंदर के आतंक से सैकड़ों की आबादी प्रभावित हो गई है। बंदर का आतंक यहां इस कदर है कि लॉक डाउन से पिछले कई दिनों से घरों में बंद छोटे बच्चे भी अपने घर की छत ऊपर जाने से कतराने लगे हैं। बंदर भी बेखौफ लोगों के घरों में घुसकर खाने पीने का का तो सामान चट कर ही रहा है साथ ही लोगों के घरों में तोड़फोड़ भी मचा रहा है। तमाम लोगों के घरों में बंदर अब तक काफी नुकसान पहुंचा चुका है । आजाद नगर के रामआसरे यादव ने बताया कि बंदर की वजह से बच्चे घर की छतों पर भी नहीं जा पा रहे। कहां की बंदर ने मंगलवार को पिंजरे में बंद तोते को ही पिंजरा समेत पटक दिया। इसी तरह आजाद नगर के पप्पू कुशवाहा ने बताया कि बंदर पानी की टंकी भी गंदा कर दे रहा है। घर में घुसकर सब्जी फल एवं अन्य खानपान के समान भी वह लेकर भाग जा रहा है। यही कि एक अन्य निवासी जयप्रकाश दुबे ने बताया कि छत पर कपड़े सुखा आते हैं तो बंदर इसे फाड़ देता है। स्थानीय बच्चे भी बंदर के आतंक से काफी परेशान है। मंगलवार को भी यहां बंदर ने कई घरों में घुसकर वहां रखे सामान को नुकसान पहुंचाया। मोहल्ले में सब्जी वाले भी अब आने से कतराने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने नगर निगम से इस मामले की शिकायत की तो वहां से जवाब मिला कि बंदर वन्यजीव है ,उसकी धरपकड़ की कार्रवाई वन विभाग ही करता है। इस बारे में डीएफओ से पूछा तो उन्होंने बताया कि वह बंदर पकड़ने के लिए आजाद नगर में टीम भेजेंगे।