फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष सैनी, अंकित पांडेय के नाम व्याख्यानमाला

Fri, 07 Oct 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
allahabad
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रतनलाल हांगलू ने सड़क दुर्घटना में मारे गए छात्रसंघ के सांस्कृतिक सचिव मनीष सैनी एवं विधि संकाय के छात्र अंकित पांडेय के नाम से विवि में व्याख्यानमाला शुरू करने का फैसला किया है। कुलपति ने कहा कि संगीत विभाग में मनीष सैनी के नाम तथा विधि संकाय में अंकित पांडेय के नाम हर वर्ष व्याख्यानमाला आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


इविवि छात्रसंघ के नवनिर्वाचित सांस्कृतिक सचिव मनीष सैनी एवं अंकित पांडेय की बुधवार को लखनऊ जाते समय रायबरेली के पास दुर्घटना में निधन हो गया था। अपने होनहार छात्रों को खोने के कारण इविवि में बृहस्पतिवार को शोक का माहौल रहा। विवि के छात्रसंघ भवन एवं विधि संकाय में अलग-अलग शोक सभाओं में कुलपति प्रो. रतनलाल हांगलू ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह छात्र विवि में हमेशा के लिए अमर रहें, इसके लिए उनके नाम पर व्याख्यानमाला शुरू की जाएगी। शोक सभाओं में विवि के छात्रसंघ अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। शोक सभा में दिवंगत साथियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोकसभा में प्रॉक्टर प्रो. हर्ष कुमार, डीएसडब्ल्यू प्रो. आरकेपी सिंह, पीआरओ प्रो. योगेश्वर तिवारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्र मौजूद रहे।

 इविवि छात्रसंघ केपूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य रामवृक्ष यादव ने सांस्कृतिक सचिव मनीष सैनी एवं विधि संकाय के छात्र अंकित पांडेय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मनीष सैनी के परिवार की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर उनके पिता को अपनी निधि से एक लोहिया आवास, हैंडपंप, सोलर लाइट देने की घोषणा करने के साथ दोनों छात्रों केपरिवार वालों को अपनी निधि से ही एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की है। इसके साथ घायल छात्रों को 10-10 हजार देने की घोषणा की। शोक सभा में अखिलेश गुप्ता, अजीत यादव, अमर सिंह यादव, सदाकत खान सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन


समाजवादी छात्रसभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य सुनील यादव, इविवि के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कृष्णमूर्ति यादव सहित बड़ी संख्या में छात्रनेता मनीष सैनी की अंत्येष्ठी में शामिल होने उनके पैतृक गांव गए। विवि के महिला छात्रावास में परास्नातक प्रतिनिधि आभा यादव के नेतृत्व में शोक सभा हुई। छात्राओं ने मृत छात्रों केपरिवार वालों को 20-20 लाख एवं घायलों को पांच-पांच लाख रुपये देने की मांग की।
समाजवादी पार्टी महानगर के अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन ने घायल छात्रों के जल्द स्वस्थ होने एवं दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक व्यक्त करने वालों में योगेश यादव, रवि यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जनवादी छात्रसभा के दिनेश चौधरी मनीष के परिवार की हालत को देखते हुए प्रदेश सरकार आर्थिक सहयोग की मांग की है। इविवि छात्रसंघ के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में हुई शोकसभा में विवि के दो छात्रों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की गई। बैठक में प्रदीप मिश्र अंशुमन, देवी प्रसाद पांडेय,हरिकेश त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। ज्योतिबा फुले माली कल्याण समिति ने मनीष के परिवार की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए सरकार से सहायता की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें