आंधी और बारिश ने आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। बागों में बड़ी संख्या में आम टूटकर गिर गए जिससे इस वर्ष उत्पादन में भारी गिरावट की संभावना है।
व्यापारियों के अनुसार, आंधी से बागानों में भारी नुकसान हुआ है जिसके कारण बाजार में आम की भारी कमी बनी हुई है। व्यापारी रवि कुमार मौर्य ने बताया कि फसल प्रभावित होने से आपूर्ति घट गई है और इसी वजह से कीमतों में तेजी आई है।
महंगाई का असर केवल आम तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सेब, केला और कच्चा आम समेत अन्य फलों के दामों में भी वृद्धि दर्ज की गई है। बढ़ती कीमतों ने आम आदमी के बजट को झटका दिया है और गर्मी के मौसम का सबसे पसंदीदा फल अब कई परिवारों की पहुंच से दूर होता जा रहा है।