फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने की चुनाव की तैयारियो की समीक्षा, आचार संहिता, व्यवस्था पर मंथन

Thu, 14 Mar 2019 01:06 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में कई मतदान केंद्रों पर जश्न जैसा माहौल होगा। उन्हें आकर्षकढंग से सजाया जाएगा। मंडलायुक्त डॉ.आशीष कुमार गोयल ने बुधवार को चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में हर जिले में पांच से सात आदर्श बूथ बनाने का निर्णय हुआ। मंडलायुक्त ने इन्हें विशेष तौर पर सजाने तथा सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने आचार संहिता के पालन, कानून व्यवस्था आदि पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव में जो लोग अराजकता फैला सकते हैं उन्हें चिह्ति किया जाए तथा गुंडा ऐक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। उन्होंने मतदान कर्मियों को सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। पोलिंग पार्टिंयों की सुविधा के लिए रवानगी स्थलों पर पार्किंग, पानी, भोजन, लाई-चना, फल आदि के स्टॉल की व्यवस्था की जाए। पोलिंग पार्टिंयों के बैठने के लिए बेहतर पंडाल और कुलर की व्यवस्था की जाय। सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के लिए उन्होेंने अलग सेल के गठन का निर्देश दिया। बैठक में चुनाव से संबंधित अन्य बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई और अफसरों ने सुझाव दिए। बैठक में आईजी मोहित अग्रवाल, डीएम जि भानु चंद्र गोस्वामी, डीएम प्रतापगढ़ मार्कण्डेय शाही, डीएम कौशाम्बी मनीष कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें